डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी में भव्य राखी समारोह, हजारों महिलाओं ने बढ़ाई शोभा – Khabar Uttarakhand

Advertisement

हरिद्वार के लक्सर में स्थित जगदमनी पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर भव्य राखी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 12 हजार महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर समारोह को यादगार बना दिया।

डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी में भव्य राखी समारोह

कार्यक्रम में डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ओम प्रकाश जगदमनी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में रक्षाबंधन के पर्व को महिलाओं की सहभागिता और सामुदायिक एकता के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल नजर आया।

Advertisement
Advertisement

महिलाओं के साथ किया संवाद

कार्यक्रम में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव भी मौजूद रहीं। डॉ. आरुषि निशंक और डॉ. सुधा यादव ने महिलाओं से संवाद किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में हजारों महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement