विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तराखंड में बदलेंगे अफसरों के ठिकाने? निर्वाचन आयोग के निर्देशों से बढ़ी हलचल

Advertisement

उत्तराखंड में चुनाव से पहले अफसरों के तबादलों की सुगबुगाहट तेज,गृह जिले में तैनात अधिकारियों पर आयोग की नजर

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रशासनिक स्तर पर तबादलों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर चुनाव से जुड़े अधिकारियों की तैनाती और स्थानांतरण के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।आयोग की नीति के मुताबिक, चुनावी प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिले में तैनात नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों की पदस्थापना की भी समीक्षा की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement

28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है विधानसभा कार्यकाल 

उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 28 मार्च 2027 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव से पहले अधिकारियों की तैनाती की समीक्षा और तबादलों की कवायद तेज होने की संभावना है।हालांकि, उत्तराखंड में कितने अधिकारियों के तबादले होंगे और इसकी प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद राज्य में प्रशासनिक स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement