उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया मान, 42 किमी मैराथन में जीता रजत पदक

Advertisement

उत्तराखंड की बेटी ने कमाल कर दिया। चमोली की भागीरथी बिष्ट ने राज्य का नाम रोशन कर दिया है। हैदराबाद में आयोजित मैराथन में 42 किमी की लंबी दौड़ में भागीरथी ने रजत पदक अपने नाम किया।

उत्तराखंड की बेटी भागीरथी ने 42 किमी मैराथन में जीता रजत पदक

दरअसल देवाल के वाण गांव की रहने वाली भागीरथी ने मैराथन में दूसरा स्थान हासिल किया। भागीरथी ने ये रन केवल 2 घंटे 51 मिनट में पूरी कर ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री अनुमुला रेवंत रेड्डी ने उन्हें सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

Advertisement
Advertisement

पहले कर चुकी है भारत का प्रतिनिधित्व

भागीरथी के कोच सुनील शर्मा ने बताया कि भागीरथी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। लगातार कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ भागीरथी प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें कि इससे पहले ईरान में हुई 42 किलोमीटर की मैराथन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

ओलंपिक खेलों में देश को मेडल दिलाना है सपना

इसके साथ ही वो देश के अलग-अलग जगहों पर हुई कई मैराथन में पार्टिसिपेट कर चुकी है। सिल्वर मेडल जीतने के बाद उत्तराखंड समेत चमोली जिले और देवाल क्षेत्र में खुशी की लहर है। भागीरथी ने बताया कि उनका सपना है कि वो ओलंपिक खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाए।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement