कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए सतपाल सिंह बिष्ट, आदेश जारी

Advertisement

कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का अपना कुलपति मिल गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। राज्यपाल की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।

कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त हुए सतपाल सिंह बिष्ट

वर्तमान में प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति हैं। नए आदेश के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय में चल रही कार्यवाहक कुलपति की व्यवस्था भी समाप्त हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement

आदेश में कहा गया है कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (उत्तराखंड में यथाप्रवृत्त) की धारा 12(1) के तहत दी गई शक्तियों के आधार पर की गई है। आदेश में यह भी लिखा है कि 31 अगस्त 2026 के पूर्व जारी अंतरिम व्यवस्था वाले आदेश को अतिक्रमित करते हुए यह नया आदेश लागू किया जा रहा है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement