मेयर गजराज बिष्ट ने ठोकी कालाढूंगी सीट पर दावेदारी
हल्द्वानी,उत्तराखंड की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कालाढूंगी सीट को लेकर हलचल तेज होने लगी है। हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट ने कालाढूंगी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी को लेकर साफ संकेत दे दिए हैं। उनका कहना है कि वह इस बार राजनीतिक पिच पर फ्रंट फुट पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं।
गजराज बिष्ट लंबे समय से कालाढूंगी क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं
बीजेपी हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट लंबे समय से कालाढूंगी क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से उनकी दावेदारी की चर्चा थी, लेकिन पार्टी के फैसले के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा था।
Video link- https://www.youtube.com/embed/YmzV5d8I_oo
गजराज बिष्ट की दावेदारी रंग लाएगी, या पार्टी किसी दूसरे चेहरे पर भरोसा जताएगी?
अब एक बार फिर गजराज बिष्ट ने कालाढूंगी सीट को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो वह इस बार ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरने और फ्रंट फुट पर खेलने के लिए तैयार हैं।हालांकि, कालाढूंगी सीट पर बीजेपी का टिकट किसे मिलेगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है। ऐसे में सवाल यही है कि क्या इस बार गजराज बिष्ट की दावेदारी रंग लाएगी, या पार्टी किसी दूसरे चेहरे पर भरोसा जताएगी?









