गढ़वाल में 45 से घटकर अब 25 दिन में होगी LPG बुकिंग, अनिल बलूनी की पहल पर केंद्र का बड़ा फैसला

Advertisement

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब घरेलू LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 45 दिन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए LPG रिफिल बुकिंग की समय-सीमा एक समान 25 दिन करने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने औपचारिक निर्णय पत्र भेजा है।

नगरीय सीमा विस्तार और नए निकायों के गठन से आई थी समस्या

गढ़वाल क्षेत्र में नए नगर निगमों के गठन और नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार के कारण कई ग्रामीण क्षेत्र शहरी निकाय सीमा में शामिल हो गए थे। इसके बावजूद, नियमों के तहत ग्रामीण श्रेणी के प्रावधान लागू रहने से स्थानीय निवासियों को सिलेंडर रीफिल कराने में कठिनाई आ रही थी। पश्चिम एशिया (West Asia) संकट के दौर में मंत्रालय ने आपूर्ति संतुलन के लिए अस्थायी उपाय किए थे, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की रिफिल बुकिंग अवधि तय की गई थी। सांसद बलूनी ने 15 जून 2026 को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर इन प्रशासनिक परिवर्तनों का हवाला दिया था और प्रभावित क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की मांग की थी।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 10 सितंबर 2026 को सांसद बलूनी को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि देश में LPG की आपूर्ति की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर हो चुकी है। इसी के आधार पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को आदेश जारी कर दिया है कि शहरी व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों के लिए बुकिंग की अवधि समान रूप से 25 दिन रखी जाए।

जनसुविधा ही मेरी पहली प्राथमिकता: बलूनी

इस फैसले के बाद सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि विगत दिनों उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर नए नगर निगमों के गठन एवं कुछ नगर पालिकाओं के विस्तार के कारण प्रभावित क्षेत्रों में घरेलू LPG सिलेंडर की रीफिल बुकिंग की 45 दिन की अवधि को घटाकर 25 दिन किए जाने का आग्रह किया था। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री का प्राप्त पत्र वह सभी के साथ साझा कर रहे हैं । बलूनी ने कहा कि जनसुविधा से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहना ही उनका संकल्प है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement