ग्राफिक एरा में पंचायती राज कर्मी सीखेंगे एआई की बारीकियां

Advertisement

ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन निर्माण सिखा रहें हैं। इसके लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हो गई।

 

Advertisement
Advertisement

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज क्षमता निर्माण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाना समय की जरूरत है।

 

दो दिवसीय कार्यशाला में पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों को एआई और प्रॉम्प्ट लेखन के साथ सरकारी कामकाज में चैटजीपीटी के इस्तेमाल की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और उत्तराखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डॉ विशाल सागर, डॉ श्याम कापरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रशिक्षण लेने आए कार्मिक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ श्वेता चौहान ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement