पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी

Advertisement

उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। धामी सरकार ने आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके लिए खिलाड़ी 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी

प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के पदक विजेता खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न” सरकारी नियुक्ति प्रदान करने के लिए खेल निदेशालय, द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र खिलाड़ी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 है।

Advertisement
Advertisement

आवेदन के लिए उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य

खेल मंत्री ने कहा कि आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का उत्तराखंड का स्थायी निवासी होना और अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करना अनिवार्य है। पात्रता एवं अन्य जानकारी विज्ञप्ति में उपलब्ध है। साथ ही कहा कि पात्र खिलाड़ी विज्ञप्ति से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी, शासनादेश एवं आवेदन पत्र खेल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sports.uk.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी

उत्तराखंड के खिलाड़ी कर प्रदेश का नाम रोशन: मंत्री

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य, प्रतिभा के सम्मान और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और उनकी उपलब्धियों को उचित सम्मान एवं प्रोत्साहन देना सरकार की जिम्मेदारी है।

मंत्री ने कहा कि एक खिलाड़ी का पदक केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होता, बल्कि वह प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और प्रतिभा से प्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को अवसर देना सरकार का संकल्प है।

युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ा रही सरकार: मंत्री

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर, सुविधाएं और आगे बढ़ने के लिए उचित मंच उपलब्ध हो इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।उन्होंने खिलाड़ियों से अपील कि की वे अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखते हुए निरंतर मेहनत करें और प्रदेश का नाम देश-दुनिया में रोशन करें।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement