देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, आदर्श आचार संहिता लागू

Advertisement

देहरादून में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों और स्थानों पर उपचुनाव कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जबकि 12 अक्टूबर को मतदान और 14 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement

नामांकन पत्रों की जांच 3 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं, 14 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी, जो कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थाएं बनाए रखने के दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों और स्थानों पर निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

आदर्श आचार संहिता लागू

जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनपद की जिन ग्राम पंचायतों ओर क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराया जाना है, उन क्षेत्रों के संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू रहेगी। यह आचार संहिता उपचुनाव की मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement