छात्रों को सिखाया क्लाउड नियंत्रण

Advertisement

। ग्राफिक एरा में छात्रों ने एडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने के साथ यूज़र एक्सेस, कंटेंट डिलीवरी और डोमेन मैनेजमेंट के बारे में सीखा।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज अमेजॉन वेब सर्विसेज का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए क्लाउड इग्नाइट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ डी आर गंगोडकर ने कहा कि आज के समय में टेक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए युवाओं के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। करियर में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस और स्किल्स की आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement

इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को ईडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने और चलने की जानकारी दी गई। साथी उन्होंने वेबसाइट को इंटरनेट पर लाइव करना, टैक्सास नियंत्रण और क्लाउड फ्रंट व रूट 53 जैसे टूल्स की मदद से वेबसाइट को बेहतर तरह से चलाना सीखा।

इस वर्कशाप का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एडब्ल्यूएस क्लब ने किया। कार्यक्रम में एडब्ल्यूएस फैकल्टी मेंटोर डॉ अमित कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement