CM ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात ,युवाओं से किया नशे से दूर रहने का आह्वान

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कुआंवाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

कार्यक्रम के बाद सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और अभिनव प्रयासों को देश-दुनिया के सामने लाने का प्रभावी माध्यम बना है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रखने और ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ के संकल्प को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया है। नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

Advertisement
Advertisement

युवा शक्ति के निर्माण को मिलेगी नई ऊर्जा: CM

सीएम धामी ने कहा पीएम के आह्वान से देश के युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ने के साथ ही स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित युवा शक्ति के निर्माण को नई ऊर्जा मिलेगी। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के गौरवशाली इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक रोचक और सरल तरीके से पहुंचाने के लिए किए जा रहे अभिनव प्रयासों का भी उल्लेख किया। ऐसे प्रयास युवाओं को देश के समृद्ध इतिहास से जोड़ने के साथ उनमें अपनी संस्कृति, विरासत और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करते हैं।

आम नागरिकों के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दे रहा ‘मन की बात’: CM

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे असाधारण कार्यों, नवाचारों और जनभागीदारी के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान प्रदान कर रहे हैं। इससे समाज के अन्य लोगों को भी अपने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। सीएम ने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए नशा मुक्त, स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement