उर्मिला सनावर के खिलाफ केस दर्ज, BJP नेत्री आरती गौड़ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप – Khabar Uttarakhand

Advertisement

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेत्री आरती गौड़ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिकायत के आधार पर नेहरू कॉलोनी थाने में IT एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। बताते चलें उर्मिला सनावर के खिलाफ पहले भी देहरादून और हरिद्वार में जिले 4 मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement

एक बार फिर सुर्ख़ियों में उर्मिला सनावर

बता दें अभिनेत्री उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो जारी करने के बाद से ही सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने कुछ सफेदपोशों और राजनेताओं के मामले में शामिल होने संबंधी दावे किए थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement