एआई के साथ आगे बढ़ेगी होटल इंडस्ट्री

Advertisement

देहरादून 16 जनवरी। मलेशिया की टेलर यूनिवर्सिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ अंशुल गर्ग ने कहा कि भविष्य में होटल इंडस्ट्री में एआई और रोबोटिक जैसे उन्नत तकनीक का उपयोग होगा।

वह आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के भविष्य और कैरियर संभावनाओं के विषय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। डॉ अंशुल गर्ग ने कहा कि वर्तमान में कई होटलों में रोबोट्स का उपयोग हो रहा है और बहुत जल्द एआई भी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और समग्र विकास के लिए बदलते दौर से जुड़े रहना जरूरी है, केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। होटल उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है, जहां कुशल युवाओं के लिए अनेक करियर अवसर मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement

इस संगोष्ठी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और ऑफिस आॅफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने संयुक्त रूप से किया। संगोष्ठी में हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के हेड डॉ अमर डबराल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement