शर्मसार: 13 साल की बेटी के किसी से बात करने का था शक, पिता ने साथी संग मिलकर कर दी हत्या – Khabar Uttarakhand

Advertisement

हरिद्वार से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने मामूली शक के चलते अपनी 13 साल की बेटी की हत्या कर दी। मामला रुड़की के मंगलौर का है।

13 साल की बेटी के किसी से बात करने का था शक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता को शक था कि उसकी बेटी किसी से बातचीत करती है। इसी बात को लेकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को किशोरी की मां ने धनेश्वर उर्फ तोता और आशीष उर्फ धोल्ला के खिलाफ बेटी को घर से ले जाने और वापस न लाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement
Advertisement

पिता ने साथी संग मिलकर कर दी हत्या

मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मामले की जांच तेज की और सुराग जुटाते हुए 22 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी धनेश्वर ने बताया कि 27 जुलाई को वह अपने दोस्त आशीष के साथ मोटरसाइकिल से किशोरी को माता मंदिर के पास पुल पर ले गया, जहां कथित तौर पर कमीज से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया गया।

आरोपी पिता और उसका साथी
आरोपी पिता और उसका साथी

आरोपी पिता का रहा है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपियों में धनेश्वर उर्फ तोता पुत्र मांगेराम और आशीष उर्फ धोल्ला पुत्र सुनील, निवासी ग्राम ब्रह्मपुर जट्ट, मंगलौर शामिल हैं। पुलिस ने धनेश्वर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगनहर में किशोरी के शव की तलाश में जुटी है। पुलिस ने धनेश्वर का आपराधिक इतिहास भी बताया है, जिसमें हत्या/लूट से जुड़े मामलों समेत आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement