Haridwar में युवक का बवाल!, चाकू से काटी अपनी गर्दन, मचा हड़कंप, VIDEO

Advertisement

Haridwar News: रुड़की के गणेश चौक के पास आज सुबह हड़कंप मच गया। यहां एक एक युवक ने धारदार चाकू से अपनी ही गर्दन काट दी। सड़क पर खून बहता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

Haridwar में युवक ने चाकू से काटी अपनी गर्दन

दरअसल ये पूरा मामला आज सुबह करीब 10:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक रुड़की रेलवे स्टेशन की ओर से गणेश चौक की तरफ आ रहा था। जैसे ही वो तुलसी हॉस्पिटल के पास पहुंचा उसने अचानक धारदार चाकू से अपनी गर्दन काट दी। युवक के घायल होते ही सड़क पर खून बहने लगा। ये भयावह मंजर देखकर आसपास के लोग सहम गए।

Advertisement
Advertisement

गंभीर रूप से घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मी उसे अपनी गाड़ी में ही लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

युवक ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी वजह भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर युवक की पहचान और घटनाक्रम के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement