GST की कार्रवाई से हड़कंप
हल्द्वानी में GST विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। मुखानी चौराहे से आगे स्थित एक बड़ी मिठाई की दुकान पर GST की टीम पहुंची और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि GST विभाग की टीम दुकान से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। टीम की मौजूदगी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुटने लगी।
फिलहाल GST की इस कार्रवाई के पीछे क्या वजह है, इसे लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टीम जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारण और सामने आई जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। वही व्यापार मंडल ने ऐसी कार्रवाई का कड़ा विरोध किया हे।









