हल्द्वानी,अखिलेश यादव के बयान के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन,पुतला दहन कर राष्ट्रपति से कार्रवाई की रखी मांग

Advertisement

करणी सेना युवाशक्ति ने प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव का पुतला किया दहन 

हल्द्वानी ,उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने के कथित बयान को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में करणी सेना युवाशक्ति ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई।

Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड देवभूमि है, जहां की माताओं ने देश को वीर सैनिक दिए हैं

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौसेवक जोगेंद्र राणा जोगी ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां की माताओं ने देश को वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह बद्री-केदार की पवित्र भूमि है और मां गंगा का उद्गम क्षेत्र होने के साथ ही उत्तराखंड का देश की संस्कृति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में प्रदेशवासियों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना निंदनीय है। 

देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान से कोई समझौता नहीं 

करणी सेना ने राष्ट्रपति से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में जोगेंद्र राणा जोगी सहित चंदन मलारा, विनोद लखेरा, राधेश्याम रावत, हितेश शर्मा,सी गौरव सुयाल, योगिता बनोला और दीपांशु पोखरिया समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement