कालाढूंगी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे विपिन पांडे, पहला घोषणा पत्र जारी कर विधायक पर साधा निशाना…

Advertisement

एथेनॉल फैक्ट्री से सड़क तक…विपिन पांडे ने विधायक को घेरा, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। वरिष्ठ समाजसेवी विपिन पांडे ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए अपना पहला घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र जारी करने के साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा विधायक और क्षेत्रीय विकास को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए।

Advertisement
Advertisement

कालाढूंगी की सियासत में विपिन पांडे की एंट्री,निर्दलीय चुनाव का बिगुल फूंका

विपिन पांडे ने आरोप लगाया कि कालाढूंगी विधानसभा में विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है और विधायक पुत्र मोह एवं वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के विरोध के बावजूद क्षेत्र में एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की गई। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भी विधायक पर निशाना साधा। उनका कहना है कि गड्ढामुक्त सड़कों का दावा किया गया, लेकिन आज भी विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कें बदहाल हैं।विपिन पांडे ने कहा कि उनका चुनावी संघर्ष वंशवाद और परिवारवाद के खिलाफ है। उन्होंने सनातन और हिंदू धर्म से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से काम करने की बात भी कही। अपने बयान में उन्होंने कालाढूंगी विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं के 20 हजार से अधिक वोट नहीं चाहिए कहकर भी राजनीतिक बयान दिया, जिसको लेकर चुनावी चर्चा तेज हो सकती है।

कालाढूंगी में चुनावी ताल ठोकने उतरे विपिन पांडे

निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान और घोषणा पत्र जारी होने के बाद अब देखना होगा कि विपिन पांडे कालाढूंगी विधानसभा में अपनी दावेदारी को किस तरह मजबूत करते हैं और जनता उनके मुद्दों को कितना समर्थन देती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement