स्वतंत्रता देती है कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी

Advertisement

। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला ने कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने की जिम्मेदारी भी देती है।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद डॉ. राखी घनशाला स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति तिरंगे के प्रति सम्मान से आगे बढ़कर हमारे कर्मों में दिखाई देनी चाहिए। आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित और सशक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा अपनी प्रतिभा और शिक्षा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ेगा। डॉ. राखी ने छात्रों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को अपनी शक्ति बनाकर नए विचारों, नवाचार और ईमानदार प्रयासों के माध्यम से समाज और देश की चुनौतियों का समाधान खोजें।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर प्रस्तुत देशभक्ति के गीतों के लिए डॉ. राखी घनशाला ने टीम स्वतंत्र और टीम हार्मोनिक्स को 25-25 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ. ज्योति छाबड़ा, डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिमानी बिंजोला ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement