उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी

Advertisement

 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 10 से 12 जुलाई तक राज्य के अधिकांश जिलों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की चेतावनी जारी की है। लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement

10 जुलाई: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर भी पड़ सकते हैं। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है

11 जुलाई: ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इन जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की भी संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज वर्षा हो सकती है।

12 जुलाई: देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा के दौर पड़ सकते हैं। वहीं राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और जलभराव की आशंका जताते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement