2 नवंबर से सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी परामर्श निःशुल्क
हल्द्वानी और कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी खबर है। चंदन हॉस्पिटल ने मरीजों को राहत देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। अस्पताल में 2 नवंबर से सभी विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श पूरी तरह निःशुल्क कर दिया जाएगा। इस पहल के तहत मरीज अब हड्डी रोग, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, न्यूरोसर्जरी, गुर्दा रोग, मूत्र रोग समेत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से बिना परामर्श शुल्क दिए सलाह ले सकेंगे।
ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित
चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस सुविधा का उद्देश्य कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह आसानी से उपलब्ध कराना है। अस्पताल में ब्रॉड स्पेशियलिटी से लेकर सुपर स्पेशियलिटी तक सभी विभागों की ओपीडी में परामर्श निःशुल्क रहेगा।इसमें सामान्य चिकित्सा, सामान्य शल्य चिकित्सा, फेफड़े एवं श्वसन रोग, हृदय रोग, हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य विशेषज्ञ विभाग शामिल हैं।अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह सुविधा 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी।










