CM ने किया ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन, सामाजिक कार्यों के लिए समिति की सराहना – Khabar Uttarakhand

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। सीएम ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

CM ने किया ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री धामी ने समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। सीएम ने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की है महत्वपूर्ण भूमिका: CM

सीएम ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement