नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल किया गया है।
राष्ट्रपति की घोषणा के अनुसार, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं, ओम प्रकाश माथुर को केरलम, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।इन नियुक्तियों के साथ छह राज्यों में राज्यपालों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि नए राज्यपाल कब कार्यभार संभालते हैं।









