हल्द्वानी,बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन,सुबह पांच बजे से छापेमारी,108 पर कार्यवाही

Advertisement

50 से 55 प्रतिशत तक लाइन लॉस वाले फीडर रडार पर

सात टीमों ने चलाया अभियान, मीटर सीज कर स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी

Advertisement
Advertisement

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सोमवार सुबह पांच बजे से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। किदवई नगर, इंदिरा नगर, गांधीनगर, नई बस्ती और आजाद नगर समेत चिह्नित इलाकों में सात टीमों ने निरीक्षण किया। 

विभाग के अनुसार, जांच के दौरान कथित तौर पर कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करने और मीटरों से छेड़छाड़ के मामले सामने आए। कार्रवाई के दौरान करीब 108 एफआईआर दर्ज की जा रही हैं और संबंधित मीटर सीज किए गए हैं। मामलों में बनभूलपुरा कोतवाली में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुमाऊं जोन के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने बताया कि विभाग पिछले एक महीने से अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा था। जांच में बनभूलपुरा क्षेत्र के कुछ फीडरों पर लाइन लॉस 50 से 55 प्रतिशत तक पाया गया। इसी के बाद व्यापक चेकिंग की योजना बनाई गई। 

अभियान में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, एई और जेई समेत विभागीय विजिलेंस व पुलिस की टीमें शामिल रहीं अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मुख्य अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए घरों के अंदर लगे मीटरों को बाहर शिफ्ट करने और सामान्य केबल की जगह आर्मर्ड केबल लगाने की योजना है। इसके साथ ही क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी रोकना और ईमानदारी से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है। शेखर त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली कनेक्शन दिलाने या बिल जमा कराने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे मांगता है, तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मचारियों से जुड़ी कुछ शिकायतों को भी संज्ञान में लिया गया है। 

ऐसे मामलों में जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी रवि कुमार राजोरा, अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार, बनभूलपुरा कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल, विभागीय विजिलेंस टीम और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement