हल्द्वानी,पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 46 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹40 हजार की मोटरसाइकिल बरामद

Advertisement

चोरगलिया पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 46 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 46 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मदनपुर किशनपुर, गौलापार निवासी शिवकुमार मौर्या ने 21 अक्टूबर 2026 को थाना चोरगलिया में तहरीर देकर बताया कि उनकी HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK04AJ-6332, 15 अक्टूबर को हरीश सिंह चुफाल के घर के बाहर से चोरी हो गई थी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी और संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

इस मामले में पुलिस ने ललित मोहन चुफाल, निवासी मदनपुर, थाना चोरगलिया, उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की है।

यह कार्रवाई एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर की गई। एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल मलखान सिंह, हेड कांस्टेबल दीप चन्द, कांस्टेबल मुस्तफा और कांस्टेबल भारत भूषण शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement