शुद्धिकरण हवन पर सियासत तेज, मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ की जनसभा – Khabar Uttarakhand

Advertisement

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाती जा रही है। मंगलौर में कांग्रेस ने दलित समाज के साथ जनसभा की।

कांग्रेस ने शुद्धिकरण मामले पर खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा

8 अगस्त को खड़गे की जनसभा के बाद रैली स्थल पर हवन और गंगाजल छिड़कने की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और हिंदू संगठनों पर निशाना साध रही है। अब इस मुद्दे को लेकर मंगलौर में भी कांग्रेस ने दलित समाज के बीच जनसभा कर इसे सामाजिक सम्मान और छुआछूत से जोड़ते हुए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement
Advertisement

कई लोगों ने भाजपा छोड़ की कांग्रेस ज्वाइन

मंगलौर में आयोजित जनसभा में विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के अनुसार, कई लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभा में मौजूद लोगों ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लेने की बात कही।

शुद्धिकरण हवन को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि देश और प्रदेश में वर्ष 2026 में भी छुआछूत जैसी घटनाओं का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर उसके आने के बाद किसी स्थान का ‘शुद्धिकरण’ करना समाज को बांटने वाली मानसिकता को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement