बड़ी संख्या में मंचन देखनें पहुंचे दर्शक
हल्द्वानी। हल्द्वानी की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में शामिल काठगोदाम की रामलीला में इन दिनों रामलीला मंचन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सूर्पणखा नासिका छेदन की लीला का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने दमदार संवाद, शानदार अभिनय और प्रभावशाली नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। सूर्पणखा के किरदार को निभाने वाले कलाकार ने अपने संवादों और अदाकारी से मंच पर ऐसा समां बांधा कि दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। वहीं, रामायण के इस प्रसंग को कलाकारों ने जीवंत अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों के अभिनय और मंचन की जमकर सराहना की। धार्मिक आस्था और स्थानीय संस्कृति से जुड़ी यह रामलीला वर्षों से क्षेत्र की परंपरा को आगे बढ़ा रही है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भी भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण के प्रसंगों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।काठगोदाम की रामलीला में उमड़ रही दर्शकों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आज भी पारंपरिक रामलीला मंचन लोगों के बीच खास आकर्षण बना हुआ है।









