ग्राफिक एरा में उत्कृष्ट शिक्षण के गुर सिखाए

Advertisement

ग्राफिक एरा में शिक्षकों को उच्च शिक्षा प्रणाली, नई शिक्षा पद्वतियों, शैक्षणिक नीतियों तथा कार्यप्रणालीयों से जोड़ने पर कार्यशाला शुरू हो गई।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के लिए ‘गुरुदक्षता’ के नाम से पांच दिवसीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम शुरु हो गया। प्रभारी कुलपति डॉ. तबस्सुम नकवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की अपनी विशिष्ट पहचान और कार्यशैली होती है। एक शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देता, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व, सोच और भविष्य को भी दिशा देता है। उन्होंने शिक्षकों से निरंतर सीखने, उत्कृष्ट शिक्षण अपनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेल ने किया। कार्यक्रम में कुल सचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ प्रमोद नायर, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ लक्ष्मी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement