अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में हुआ पुतला दहन
हल्द्वानी : उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने के कथित बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पहाड़ी आर्मी ने कड़ी नाराजगी जताई है।
पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के संस्थापक हरीश रावत ने जारी सूचना में कहा है कि अखिलेश यादव की टिप्पणी उत्तराखंड के लोगों के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट है वहीं कांग्रेस नेता वा राज्यंदोलनकारी हरीश पनेरु भी इस में शामिल हुए उन्होंने वर्ष 1994 के उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।इसी विरोध में पहाड़ी आर्मी की ओर से आज दोपहर 12 बजे हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया है और कहा उत्तराखंड की अस्मिता और पहाड़ के स्वाभिमान से जुड़े इस मुद्दे पर अब विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं।अब सवाल यह है कि अखिलेश यादव के कथित बयान पर उठे इस विवाद के बीच राजनीतिक बयानबाजी किस दिशा में आगे बढ़ेगी?









