अखिलेश यादव के बयान पर हल्द्वानी में घमासान। पहाड़ी आर्मी ने किया पुतला दहन….

Advertisement

अखिलेश यादव के बयान पर भड़की पहाड़ी आर्मी, आज बुद्ध पार्क में हुआ पुतला दहन

हल्द्वानी : उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने के कथित बयान को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर पहाड़ी आर्मी ने कड़ी नाराजगी जताई है।

Advertisement
Advertisement

पहाड़ी आर्मी उत्तराखंड के संस्थापक हरीश रावत ने जारी सूचना में कहा है कि अखिलेश यादव की टिप्पणी उत्तराखंड के लोगों के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट है वहीं कांग्रेस नेता वा राज्यंदोलनकारी हरीश पनेरु भी इस में शामिल हुए उन्होंने वर्ष 1994 के उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा।इसी विरोध में पहाड़ी आर्मी की ओर से आज दोपहर 12 बजे हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया है और कहा उत्तराखंड की अस्मिता और पहाड़ के स्वाभिमान से जुड़े इस मुद्दे पर अब विरोध के स्वर तेज होते नजर आ रहे हैं।अब सवाल यह है कि अखिलेश यादव के कथित बयान पर उठे इस विवाद के बीच राजनीतिक बयानबाजी किस दिशा में आगे बढ़ेगी?

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement