अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता आमिर खान के भांजे और फिल्म जाने तू… या जाने ना से पहचान बनाने वाले इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से नोटिस जारी किए जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे इमरान
दरअसल, इमरान खान मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित उस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई थी। इस प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस हिरासत में भी लिया गया था।
भारतीय नागरिक नहीं हैं इमरान खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं और इसी आधार पर उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।हालांकि, इस मामले में नोटिस की मूल प्रति और संबंधित कानूनी धाराओं की स्वतंत्र पुष्टि किया जाना अभी बाकी है। ऐसे में यह स्पष्ट करना जरूरी है कि भारत छोड़ने के निर्देश वाला नोटिस जारी होने और किसी व्यक्ति को देश से निष्कासित किए जाने में अंतर है।फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।









