त्योहारी सीजन को लेकर फायर विभाग अलर्ट मोड पर,आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार दमकल विभाग

Advertisement

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज 

हल्द्वानी,त्योहारी सीजन को देखते हुए अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। दीपावली के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं को रोकने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के बड़े गोदामों और दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही अग्निशमन उपकरणों और पानी की उपलब्धता को लेकर भी जांच की गई हे।

Advertisement
Advertisement

फायर डिपार्टमेंट के एसओ गौरव किरार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए दमकल विभाग की गाड़ियां पूरी तरह तैयार हैं। जिले में बड़े गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया जा चुका है। संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने तैयारियां तेज कक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

वहीं शहर में लगे फायर हाइड्रेंट की भी जांच की गई है, ताकि आपात स्थिति में पानी की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जा सके।गौरव किरार ने बताया कि विभाग की टीमें सुबह और शाम अलग-अलग क्षेत्रों में मॉनिटरिंग कर रही हैं। इसके साथ ही लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अवेयरनेस कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।फायर विभाग ने आम जनता से अपील की है कि आसपास कहीं भी आगजनी की घटना दिखाई देने पर तुरंत 112 नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर बड़े हादसे को रोक सके। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई है कि सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण कर दुकानें न लगाएं, जिससे आपात स्थिति में दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement