हल्द्वानी में बीजेपी के कुमाऊं संभाग कार्यालय में सांसद अजय भट्ट ने जमीनों को खुर्द बुर्द करने के आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रही कांग्रेस के खिलाफ जमकर हमला बोला है। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पास चुनाव में अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए जनता को गुमराह कर रही है।
सरकार ने विकास कार्यों के लिए जो भूमि लैंड बैंक में समाहित की है वह भू माफियाओं के कब्जे से छुड़ाकर या निष्प्रयोग जमीन है। वर्तमान सरकार 13000 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटा चुकी है और उसे सरकार में निहित कर चुकी है जबकि कांग्रेस कार्यकाल में जमीनों के बड़े-बड़े घोटाले हो चुके हैं चाहे नैनीसार जमीन मामला हो या फिर NH 74 घोटाला उन्होंने कहा कि कांग्रेस अखंड तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और अब जब चुनाव आ गए हैं तो जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।












