जियो IPO की धमाकेदार एंट्री
मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। IPO की लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों के चेहरे खिल उठे और बाजार में जियो के शेयर की खूब चर्चा होने लगी।
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO प्राइस 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था, जबकि शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग करीब 1,358 रुपये पर हुई। यानी लिस्टिंग के साथ ही प्रति शेयर 239 रुपये का फायदा देखने को मिला। वहीं दोपहर 2 बजे तक जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर में तेजी जारी रही और कीमत बढ़कर करीब ₹1,372 प्रति शेयर पहुंच गई। IPO के ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह करीब ₹253 प्रति शेयर यानी 22.6% की बढ़तप्रतिशत में बात करें तो शेयर ने करीब 21.36 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ बाजार में शुरुआत की। जिन निवेशकों को IPO में शेयर अलॉट हुए, उनके लिए यह शुरुआत काफी शानदार रही।
अगर किसी रिटेल निवेशक को 12 शेयरों का एक लॉट मिला था, तो लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से उसे करीब 2,868 रुपये का शुरुआती मुनाफा हुआ। हालांकि, यह मुनाफा बाजार भाव के अनुसार बदल सकता है और इसमें टैक्स व अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं।जियो के इस IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि शुरुआती तेजी के बाद शेयर आगे कैसा प्रदर्शन करता है।
सवाल यह है—क्या जियो की यह शानदार शुरुआत आगे भी निवेशकों को मालामाल करेगी, या बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा?
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। इसे शेयर खरीदने या बेचने की सलाह न समझें।









