नवजात का भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप
नैनीताल जिला अस्पताल परिसर के बाहर एक नवजात का भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने सड़क किनारे नवजात को पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवजात को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर नवजात को अस्पताल परिसर के बाहर किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा? क्या यह किसी की लापरवाही है या इसके पीछे कोई अन्य वजह?फिलहाल मामले की जांच और नवजात की पहचान सहित अन्य तथ्यों का पता लगाना बेहद जरूरी है।इस संवेदनशील घटना ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।












