चलती ट्रेन में लगी भीषण आग,कर्मभूमि एक्सप्रेस की चार बोगियां आग की चपेट में, यात्रियों में मची अफरा-तफरी…

Advertisement

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी भीषण आग

पंजाब के पटियाला में राजपुरा के नजदीक सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई।

Advertisement
Advertisement

आग लगने की घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन ने तत्काल ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।राहत की बात यह है कि फिलहाल इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। रेलवे की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement