हल्द्वानी पहुंचे CM धामी का बड़ा बयान, चमोली हेली हादसे की जांच के आदेश, 2027 चुनाव पर भी बोले

Advertisement

हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, चमोली हेली दुर्घटना की जांच के दिए आदेश

चमोली हेली दुर्घटना पर बोले मुख्यमंत्री- यात्रियों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता, दोषियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी की बात, बोले- भाजपा में 365 दिन चलती रहती है संगठन की तैयारी

हल्द्वानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चमोली में हुई हेली दुर्घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा सुचारू और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो। उन्होंने कहा कि अब सरकार अगले वर्ष की यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके। वहीं, उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन की तैयारी साल के 365 दिन चलती रहती है। सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर काम जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश प्रभारी की ओर से अलग-अलग बैठकें की जा रही हैं। राम माधव के अनुभव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है और आगामी चुनाव में पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री के इस बयान में जहां एक ओर चमोली हेली दुर्घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार का रुख सामने आया, वहीं दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों की भी झलक देखने को मिली। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement